बेटी जागो !
सुबह हो गई
जीवनदायिनी धुप भी
खिड़की से झाँकरही है
और चलने लगी है
प्राणदायिनी हवा भी।
बेटी जागो !
अपनी पुस्तक खोलो
और अपना पाठ पढ़ो
जीवन संवारों अभी से
जैसे किसान वर्षा से पहले
तैयार कर लेता है खेत भी।
बेटी जागो !
सोने से जीवन नहीं बनेगा
मेहनत करो और
पसीने की बूंदें बहाओ
इतना ज्ञान अर्जित करो कि
नहीं हाथ फैलाना पड़े
जीवन में कभी भी।
बेटी जागो !
प्रातः की बेला सदा
नई ताजगी लेकर आती है
उमंगों का दीप जलाकर
इसका स्वागत करो
और ज्ञान की ज्योति से
संसार का भी।
---------------
बहुत सुंदर रचना।
ReplyDeleteबच्ची को जीवन के मूल्यों एवं लक्ष्य के प्रति जागृत करती बेहतरीन अभिव्यक्ति सर।
सादर।
-------
जी नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शनिवार २१ नवंबर २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
जागरण संदेश
ReplyDeleteWahhh
शानदार रचना
ReplyDeleteआभार
वंदन