हंस सवारी करती माँ
वीणा धारण करती माँ।
सबका ज्ञान बढ़ाती माँ
सब को बुद्धि देती माँ।
अन्धकार को हरती माँ
सबको राह दिखाती माँ।
अज्ञान मिटाती मेरी माँ
सन्मार्ग दिखाती मेरी माँ।
ज्ञान प्रदायनी मेरी माँ
शुभ वरदायिनी मेरी माँ।
वीणा रस बरसाती माँ
संगीत सिखाती मेरी माँ।
सब पर दया करो माता
शुभ्र देवी सरस्वती माता।
No comments:
Post a Comment