Saturday, July 23, 2022

मोबाईल सागै सगळा नै टेम ( राजस्थानी कविता )

पेळी लोग 
टैम पास करण खातर 
बातां किया करता 

कर कळैवो सगळा 
चूंतरी पर बैठ ज्यांवता  
चिलम रे सपीड़ा सागै 
सगळी बातां करता 

रोटी खावण ने 
घर मायं आंवता जणा 
लुगायां सागै घर-बिद की
सगळी बातां करता 

दुपारी में पोली 
मायं आडा हुवंता जणा 
पड़ोस्यां सागै दुःख-सुख की 
सगळी बातां करता 

रात पड़्या गुवाड़ी मांय 
मांचा ढाळ' र बैठ ज्यांवता 
बुड्ढा-बडेरा धरम-करम री 
सगळी बातां करता 

पण अबै  बातां करणे रो 
कोई कनै भी नीं है  टैम
नीं थाने टैम नीं म्हाने टैम 
पण इण मोबाईल सागै 
सगळा नै है टेम ही टैम। 

Thursday, July 21, 2022

एक बार तो गांव आयां सरसी ( राजस्थानी कविता )

गांव री गळ्यां  थारी जौवे बाट  
घर री थळी करे थारी अडीक,  
इयां परदेसी बण्या कियां हुसी 
एक बार तो गांव आयां सरसी। 

धोरां वाळा काकड़ी र मतीरा 
अगुण खेत री बाजरी रा सिट्टा,
आरों सुवाद भुलाया कियां हुसी  
एक बार तो गांव आयां सरसी। 

खेजडल्यां रा  लड़ालूम खोखां 
झड़का रा मिश्री मगरा बोरिया,  
आरों सुवाद भुलाया कियां हुसी  
एक बार तो गांव आयां सरसी। 

केशरिया बानां पहरयां रोहीड़ा 
खेत रे सींवांण फोग' र खेजड़ा,
आं रुखां नै बिसरायां कियां हुसी 
एक बार तो गांव आयां सरसी। 

कबुतरां री मेड़ी माथै गटरकगुं 
कमेड़ी री ड़ोळी माथै टमरकटूं,
आं पंछ्या न भुलाया कियां हुसी  
एक बार तो गांव आयां सरसी। 

खीरा हेठै सेक्योड़ी ताती रोटी  
काचरा, फली, मतीरी रो साग,
आरों सुवाद भुलाया कियां हुसी  
एक बार तो गांव आयां सरसी। 

तारा स्यूं नितरा मुळकतो आभो 
मिनखां स्यूं मुळकती गाँव गळी, 
आं बाता नै भुलायां कियां हुसी  
एक बार तो गांव आयां सरसी। 


जुगनू राजा जी लाए बरात

आसमान में बादल गरजे 
उमड़-घुमड़ नभ में छाए,
रिमझिम बूँदें लगी बरसने 
बादल आए,  बादल आए।

बिजली चमकी चम-चम
गाज गीरी तड़-तड़ कर,
सात समुद्र से पानी लाए 
बरसे ओले टप-टप कर।

गली-गली में बहता पानी 
बच्चों ने मिल नाव चलाई, 
ताल-तलैया भर गई सारी 
इंद्रधनुष भी दिया दिखाई। 

बरसा पानी दिन भर आज 
ढलने लगी अब भीगी रात,
स्वागत दीप जले पेड़ों पर 
जुगनू राजा की आई बरात। 

Monday, July 11, 2022

अपना काम आप करें और स्वस्थ रहें

हमारी गृहणियों, जिनके पति सवेरे आफिस चले जाते हैं और शाम को घर पर लौटते हैं, उनको अपने कमरे साफ कराने के लिये महरी चाहिए ? घर मे एक गिलास पानी लाने के लिए नौकर चाहिए। दरअसल हमारे यहाँ काम को सिर्फ बोझ समझा जाता है चाहे वो नौकरी में हो या निजी जिंदगी में हो। जिस देश मे कर्मप्रधान गीता की व्यख्या इतने ब्यापक स्तर पर होती है वहाँ कर्महीनता से समाज सराबोर है। हम काम मे मज़ा नही ढूंढते, सीखने का आनंद नही जानते, कुशलता का फायदा नही उठाते!

वज़न घटाने के लिए सलाद के पत्ते खाना मंज़ूर है। जिम में घण्टो ट्रेड मिल पर हांफना मंज़ूर है, लेकिन घर का काम करना मंजूर नहीं। जो नौकरानियां हमारे घरों को साफ करने आती हैं उनके भी परिवार होते हैं बच्चे होते हैं, ना उनके घरों में कोई खाना बनाने आता है ना ही कोई कपड़े धोने। जब वो इतने घरों का काम करके अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी को निभा लेती हैं तो हम अपने परिवार का पालन पोषण करने में क्यों थक जाते हैं?

हम अपने घर को मेहरी से साफ कराते हैं। 
खाना कुक से बनवाते हैं। 
झूठे बर्तन नौकर से धुलवाते हैं। 
कपडे दया से धुलवाते हैं। 
कपड़े धोबी से प्रेस करवाते हैं। 
बाथरूम स्वीपर से साफ़ कराते हैं। 
सब्जी, दूध वाला घर लाकर देता है। 
बच्चे आया से पलवाते हैँ। 
बच्चों को ट्यूटर से पढ़ाते है। 
गाड़ी ड्राइवर से धुलवाते हैं। 
बगीचा माली से लगवाते हैं। 
तो फिर सोचिये हम अपने घर के लिये क्या करते हैं? 

कितने शर्म की बात है एक दिन अगर महरी छुट्टी कर जाये तो कोहराम मच जाता है, फ़ोन करके अडोस पड़ोस में पूछा जाता है। जिस दिन खाना बनाने वाली ना आये तो होटल में आर्डर होता है या फिर मेग्गी बनता है। घरेलू नौकर अगर साल में एक बार छुट्टी मांगता है तो भी हमे बुखार चढ़ जाता है। होली दिवाली व त्योहारों पर भी हम नौकर को छुट्टी देने से कतराते हैं। 

जो महिलाएं नौकरीपेशा हैं उनका नौकर रखना वाज़िब बनता है किंतु जो महिलाएँ सिर्फ घर में रहकर अपना समय TV देखने या FB और whats app करने में बिताती हैं,  उन्हें भी हर काम के लिए नौकर चाहिये ? सिर्फ इसलिए क्योंकि वो पैसा देकर काम करा सकती हैं ?  लेकिन बदले में कितनी बीमारियों को दावत देती हैं यह शायद वो नही जानती। आज 35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को ब्लड प्रेशर ,मधुमेह, घुटनों के दर्द, कोलेस्ट्रॉल, थायरॉइड जैसी बीमारियां घेर लेती हैं जिसकी वजह सिर्फ और सिर्फ लाइफस्टाइल है।

यदि 2 घण्टे घर की सफाई की जाये तो 320 कैलोरी खर्च होती है। 45 मिनट बगीचे में काम करने से 170 कैलोरी खर्च होती हैंन। एक गाड़ी की सफाई करने में 67 कैलोरी खर्च होती है।  खिड़की दरवाजो को पोंछने से कंधे,हाथ, पीठ व पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आटा गूंधने से हाथों में आर्थ्राइटिस नही आता। कपड़े निचोड़ने से कलाई व हाथ की मानपेशियाँ मजबूत होती हैं।  20 मिनट तक रोटियां बेलने से फ्रोजन शोल्डर होने की संभावना कम हो जाती है। ज़मीन पर बैठकर काम करने से घुटने जल्दी खराब नही होते।

लेकिन हम इन सबकी ज़िम्मेदारी नौकर पर छोड़कर खुद डॉक्टरों से दोस्ती कर लेते हैँ। फिर शुरू होती है खाने मे परहेज़, टहलना, जिम, या फिर सर्जरी। कितना आसान है इन सबसे पीछा छुड़ाना यदि हम अपने घर के काम को खुद करें और स्वस्थ रहे। पश्चिमी देशों में अमीर से अमीर लोग भी अपना सारा काम खुद करते हैं और इसमें उन्हें कोई शर्म नही लगती। लेकिन हम मर जायेंगे पर काम नही करेंगे।

किसी भी तरह की निर्भरता कष्ट का कारण होती है फिर वो चाहे शारीरिक हो, भौतिक हो या मानसिक हो। अपने काम दूसरों से करवा करवा कर हम स्वयं को मानसिक व शारीरिक रूप से पंगु बना लेते हैं और नौकर ना होने के स्थिति में अपने आप को असहाय महसूस करते हैं। ये एक दुखद स्थिति है। 

यदि हम काम को बोझ ना समझ कर,उसका आंनद ले तो वो बोझ नही बल्कि एक दिलचस्प एक्टिविटी लगेगा।जिम से ज्यादा बोरिंग कोई जगह नही,  उसी की जगह जब आप अपने घर को रगड़ कर साफ करते हैं तो शरीर से "एंडोर्फिन हारमोन" निकलता है जो आपको अपनी मेहनत का फल देखकर खुशी की अनुभूति देता है।

अच्छा खाना बनाकर दूसरों को खिलाने से "सेरोटॉनिन हार्मोन" निकलता है जो तनाव को दूर करता है। जब काम करने के इतने फायदे हैं तो फिर ये मौके क्यों छोड़े जाय। ज़रा सोचिये अपना काम स्वयं करके हम ना सिर्फ अपने स्वास्थ्य को बनाये रखते हैं बल्कि पैसे भी बचाते हैं और दूसरे की निर्भरता से भी बचते हैं।

Saturday, July 9, 2022

पहली शिकायत

तुमने आज पहली बार 
शिकायत की 
कि आपका दिन-रात 
काम में लगे रहना 
मुझसे अब सहा नहीं जाता 

मैं सहम उठा 
काम- काज में इतना व्यस्त रहा 
की मैंने कभी सोचा भी नहीं 
कि तुम घर -परिवार के बीच 
मुझे इस तरह मिस करती होगी 

उचित तो यह था कि 
मैं अपने परिश्रम पर खुश होता 
मगर तुम्हारी बात सुन कर 
मैं दुःखी हो गया 
जरूर तुमने सहने के 
अंतिम छोर पर पहुँच कर ही 
यह बात कही होगी 

मैंने कहा 
चलो मैं तुम्हारी बात को 
मान लेता हूँ 
में तुम्हारे सामने बैठा हूँ 
तुम जो कहोगी मुझे मंजूर है 

मेरी बात पर तुम हँस पड़ी 
मुझे लगा तुमने अपनी 
शिकायत वापिस ले ली 

और अगले दिन 
मैं फिर निकल पड़ा 
रोज की तरह 
तुम्हें फिर सोचते और 
सहते छोड़ कर। 



गांव की गळ्या (राजस्थानी कविता )

गांव की गळ्या 
पतळी अर संकड़ी हुया करती
पण बे जोड़ती एक दूजा ने 
ले जाती गुवाड़ मांय 
नाडी कानी अर खेता मांय 
गळी मुड़ ज्याती कोई न 
कोई के आंगणा कानी 
जठै खेलता मिलता बायळा 
अर खावण ने मिळ ज्याती 
राबड़ी अर रोटी।