Showing posts with label मरने के बाद क्या ?. Show all posts
Showing posts with label मरने के बाद क्या ?. Show all posts

Saturday, April 25, 2026

मरने के बाद क्या ?

मरने के बाद क्या ?
इसका उत्तर 
आज तक नहीं मिला। 

यह प्रश्न सदा ही 
अनुत्तरित रहा 
इसका रहस्य 
आज तक नहीं सुलझा। 

साधक खोज करते रहे 
प्रत्येक नचिकेता 
उत्तर ढूंढता रहा
मगर सत्य छुपा रहा। 

क्या उम्मीद करें कि 
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)
रुद्ध द्वार खोलेगा ?
इस छुपे रहस्य को 
उजागर करेगा ?