Showing posts with label राजनीति का वरण करो. Show all posts
Showing posts with label राजनीति का वरण करो. Show all posts

Wednesday, July 15, 2026

राजनीति का वरण करो

राजनीति का वरण करो 
जाति-धर्म का खेल करो,
कानून को हाथ में लेकर 
न्याय-व्यवस्था मौन करो। 

रिश्वत खाओ काम करो
मंत्री  पद का भोग करो, 
दो नंबर  का पैसा आये 
उसको बाहर पार करो। 

सरकारी धन हरण करो        
अपने घर को खूब भरो, 
जनता के हम सेवक है 
इसका खूब प्रचार करो। 

कटमनी का पैसा खाओ 
जन-सेवा का नाम करो,
तोलाबाजी हक़ तुम्हारा 
जनता को गुमराह करो।