Friday, January 27, 2023

मेरे प्यारे देशवासियों

चुनावों के समय 
मतदाताओं को रिझाने के लिए 
राजनैतिक पार्टियों द्वारा 
अगणित प्रलोभनों की फसल 
तैयार की जाती है 

टेलीविजन के माध्यम से 
समाचार पत्रों के माध्यम से 
घोषणा पत्रों के माध्यम से 
उन्हें प्रचारित किया जाता है 

मतदाता इसमें फंस जाता है 
बच्चों की तरह लॉलीपोपों से 
खुश हो जाता है 

वह झूठे आश्वासनों को 
सच्चा मान लेता है 
पार्टियों के फैलाये जाल में
फंस जाता है 

पार्टियां चाहती हैं कि 
मतदाता पांच साल तक 
उनके इशारों पर नाचता रहे 
न उनकी गरीबी दूर हो 
न कोई उनका विकास हो 

ताकि वो कभी भी 
सिर उठा कर उनका 
प्रतिकार नहीं कर सके  

ओ ! मेरे प्यारे देशवासियों 
देश को आजाद हुऐ 
पचहतर साल हो गए 
मगर तुम आज भी सोये हुए हो 

उठो जागो ! 
तुम में साहस है
तुम में योग्यता है 
तुम में कार्यकुशलता है  
इन झूठे प्रलोभनों में मत फंसो 
अपनी हक़ की लड़ाई लड़ो और जीतो। 


Wednesday, January 18, 2023

जिन्दगी तो हर कदम पर

जिंदगी तो कदम-कदम पर संघर्ष करती है 
मगर जीने की तमन्ना, मरने भी नहीं देती है। 

जिंदगी तो केवल, दिवास्वपन ही दिखाती है 
चैन की नींद तो सदा, मौत ही देकर जाती है।

हम सदा हथेली पर, दीया लेकर चल रहें हैं। 
तूफ़ान के झोंके पर टिकी जिंदगी जी रहें हैं। 

कोई छोटी जिंदगी में, इतिहास बना जाता है 
कोई बरसों जी कर भी, अज्ञात चला जाता है।  

जीवन तो नश्वर है, एक दिन तो चले जाना है  
धन-दौलत सभी छोड़, खाली हाथ ही जाना है। 






Tuesday, January 17, 2023

मेरी आत्मा में ---

गीता भवन का घाट 
कल-कल बहती गंगा 
किनारे से बंधी नाव 

मैं नाव में बैठा 
खो जाता हूँ 
तुम्हारी यादों में 
न जाने कितनी यादें 
बसी हैं  हमारी यहाँ 

मैं लहरों के संगीत पर 
गुनगुनाता हूँ 
नदी बसती चली जाती हैं 
मेरे होठों पर 

तुम्हारी मृदुल छवि का 
सुधि-सम्मोहन 
भरता चला जाता है 
मेरे मन में 

और तुम्हारी यादें 
बसती चली जाती है 
मेरी आत्मा में --- 





Tuesday, January 10, 2023

बेटियां

अनजान से लव
जब से करने लगी हैं
35-50 टुकड़ों में 
कटने लगी हैं बेटियां।

परंपरा की चौखट
जब से लांघने लगी हैं  
नालों में यहां-वहां 
मिलने लगी बोटियां।

चार अक्षर पढ़ कर 
परिवार को नासमझ 
खुद को ही समझदार 
समझने लगी बेटियां।

लव- इन रिलेशन में 
जब से रह ने लगी हैं 
दरिंदों के हाथों
जान गंवा रही बेटियां।

थमो-रुको, ज़रा सोचो 
अगर तुम्हें प्यार हैं  
तो पहले सच्चे प्यार की 
पहचान करो बेटियां।

Sunday, January 1, 2023

प्रयास तो करो

जिंदगी में 
अगर आगे बढ़ना है 
तो नया कुछ करने से 
डर कैसा ?

जीवन में जीत-हार 
तो सदा मिलती रही है 
जीत जहां सफलता है 
हार वहाँ सीख है। 

हिम्मत के साथ 
नई शुरूआत करो 
जीवन तो खेल ही 
खतरों का है। 

क्या खतरों के डर से 
लड़ना छोड़ दोगे 
क्या मौत के डर से 
जीना छोड़ दोगे  ?

सदा सकारात्मक सोच 
के साथ आगे बढ़ो 
सफलता कदम चूमेगी 
मन में यह विश्वास रखो।