Thursday, October 29, 2026

कंक्रीट के बनते जंगल

सड़क किनारे 
फैले कंकरीट में 
पीपल की फूटती जड़ ने, 

नल से टपकती  
पानी की बूंदों को पीती 
चिड़िया से पूछा -

क्या हमें हमारी जमीन 
कभी वापस मिलेगी ?

No comments:

Post a Comment