Tuesday, December 20, 2022

शुभ आशीर्वाद

सुख समृद्धि से भरा 
दाम्पत्य जीवन हो सदा 
प्रभु की कृपा बनी रहे 
नील - पूनम पर सदा। 

तन भले ही दो ही हो
मगर दोनों एक जान हो 
एक दूजे के लिए प्रभु का 
सुन्दर एक वरदान हो। 

दो कुलों से जुड़े हो तुम 
उन दोनों की शान हो
एक दूजे के पूरक हो तुम 
हम सब का अभिमान हो। 

उल्लास - उमंगों से भरा 
तुम दोनों का जीवन हो 
अनुकरण करने जैसा 
तुम दोनों का प्यार हो। 

मनोकामना सभी पूर्ण हो 
जीवन में खुशहाल रहो 
आनंद ओ उत्साह के संग 
सदा स्वस्थ निरोग रहो ।  

जीवन के हर पल में 
दोनों हर्षित रहो सदा 
प्रभु की कृपा बनी  रहे 
नील- पूनम पर सदा। #

# नील- पूनम की शादी की पच्चीसवीं वर्षगांठ पर। 





No comments:

Post a Comment