Sunday, July 13, 2025

शी जिनपिंग को सन्देश

शी जिनपिंग 
चीन के महामहिम 
तुमने लाखों 
तिब्बती बच्चो को 
उनके परिवार से 
अलग कर दिया। 
उनको छात्रावास में 
लाकर बंधक बना दिया। 

तुम उन्हें चीनी भाषा 
और चीनी रीति रिवाज़ 
सीखाना चाहते हो 
तुम तिब्बत की 
हजारों वर्ष पुरानी 
संस्कृति को मिटाना 
चाहते हो।  

इससे क्या मिलेगा 
शी जिनपिंग तुम्हें ?
चंद सांसों की जंदगी है 
तुम भी एक दिन 
सब कुछ छोड़ कर 
चले जाओगे। 

क्यों लाखों मांओं से 
उनके प्यारे बच्चोंको 
अलग कर रहे हो ?
क्यों उनके धर्म और 
संस्कृति को तुम 
बर्बाद कर रहे हो ?

सब को जीने दो 
सबको अपने धर्म का 
पालन करने दो 
तुम चीन में 
चैन की बंशी बजाओ 
उनको तिब्बत में 
ताता थैया करने दो। 

दुनियाँ में 
प्यार बांटो शी जिनपिंग 
नफरत नहीं। 










No comments:

Post a Comment