Showing posts with label अतीत और वर्तमान. Show all posts
Showing posts with label अतीत और वर्तमान. Show all posts

Monday, September 3, 2018

अतीत और वर्तमान

हमें बीती स्मृतियों 
को भूलना होगा
और वर्तमान को
सवांरना होगा

अतीत का सत्य
सत्य नहीं है
वह तो अब पूर्ण
असत्य है

अतीत से
चिपके रहना
वर्तमान की
उपेक्षा करना है

अतीत से
मोह घटाना होगा
वर्तमान को
गले लगाना होगा

अतीत तो
धूल-धूसरित पथ है
वर्तमान ही
आलोक का पथ है

अतीत तो
बीता हुआ सपना है
वर्तमान ही
आज अपना है।