Showing posts with label कुछ शेर. Show all posts
Showing posts with label कुछ शेर. Show all posts

Saturday, August 10, 2024

कुछ शेर


मेहनत करके तकदीर की लकीरें सजाओ,
हाथों की लकीरों में जीवन मत उलझाओ। 

सोने के पिंजरे से तो अपना घोंसला अच्छा,
गुलामी से सदा आजादी का जीवन अच्छा।

जिन्दगी का कोई भरोसा नहीं ये समझलो,
जो भी तुमको करना है वह जल्दी करलो। 

कभी भी किसी से पाने की आशा मत रखो 
खुशियां लेनी है तो तमन्ना लुटाने की रखो। 

धन का नशा जब भी सिर पर चढ़ जाता है,
घर -परिवार, रिश्ते -नाते सब मिटा देता है ।