Showing posts with label जीवन का दरवाजा. Show all posts
Showing posts with label जीवन का दरवाजा. Show all posts

Saturday, August 10, 2024

जीवन का दरवाजा

सीधा है जीवन का दरवाजा 
लेकिन जो वहाँ तक ले जाता है 
वह रास्ता बहुत संकरा है
कुछ लोग ही होते हैं 
जो पहुँच पाते हैं वहाँ तक 

कुछ विधर्मियों द्वारा 
राह में भटका दिए जाते हैं 
तो कुछ खुद ही राहों में 
भटक जाते हैं 
नहीं पहुँच पाते सही सलामत
उस चमकते दरवाजे तक 

कुछ ताले की चाबी 
ढूंढने में ही जीवन 
बिता देते हैं 
नहीं पहुँच पाते 
फूलों की राह चल 
उस सुनहरे दरवाजे तक 

चाहता है हर कोई पहुँचना 
मगर घूमते रह जाते 
रोशनी और अँधेरे के बीच 
जो पवित्र और पूर्ण है 
वही पहुँच पाते हैं 
उस दिव्य दरवाजे तक।