Showing posts with label कितना अच्छा लगता है. Show all posts
Showing posts with label कितना अच्छा लगता है. Show all posts

Wednesday, April 21, 2021

कितना अच्छा लगता है

संध्या के समय 
गीता भवन के घाट पर 
नौका में बैठ कर 
नदी में बहती 
सुनहली-रुपहली 
मछलियों को देखते हुए 
आटे की गोलियाँ डालना
कितनाअच्छा लगता है ? 

गंगा की निर्मल लहरों को 
एक टक देखना 
और देखते-देखते 
स्वयं उनमें खो जाना 
कुछ देर के लिए ही सही 
मगर कितना अच्छा लगता है ?  


( यह कविता "स्मृति मेघ" में प्रकाशित हो गई है। )