Showing posts with label कैसे उसका हिसाब लिखूँ ?. Show all posts
Showing posts with label कैसे उसका हिसाब लिखूँ ?. Show all posts

Saturday, November 19, 2022

कैसे उसका हिसाब लिखूँ ?

नारी ने घर का काम किया 
वहाँ क्या खोया-क्या पाया  
क्या सुख-दुःख भोगा लिखूँ  
कैसे उसका हिसाब लिखूँ ? 

कितनी बार चूल्हा जलाया 
कितनी रोज रोटियाँ बेली 
क्या बच्चों के टिफिन लिखूँ 
कैसे उसका हिसाब लिखूँ ? 

कितनी बार खाना परोसा 
कितना ठंडा-बासी खाया
क्या पानी भरने का लिखुँ
कैसे उसका हिसाब लिखूँ ?  

कितनी बार झाड़ू लगाया 
कितना बर्तन साफ़ किया 
क्या कपड़ों का धोना लिखुँ
कैसे उसका हिसाब लिखूँ ? 

कितना बिस्तर रोज लगाया
कितने जन रूठों को मनाया 
क्या बच्चे जन्म पीड़ा लिखूँ 
कैसे उसका हिसाब लिखूँ ? 
  
कितना उसका वेतन लिखूँ 
कितना ओवरटाइम लिखूँ 
क्या दाम्पत्य का मोल लिखूँ 
कैसे उसका हिसाब लिखूँ ?