Showing posts with label जुगनू राजा जी लाए बरात. Show all posts
Showing posts with label जुगनू राजा जी लाए बरात. Show all posts

Thursday, July 21, 2022

जुगनू राजा जी लाए बरात

आसमान में बादल गरजे 
उमड़-घुमड़ नभ में छाए,
रिमझिम बूँदें लगी बरसने 
बादल आए,  बादल आए।

बिजली चमकी चम-चम
गाज गीरी तड़-तड़ कर,
सात समुद्र से पानी लाए 
बरसे ओले टप-टप कर।

गली-गली में बहता पानी 
बच्चों ने मिल नाव चलाई, 
ताल-तलैया भर गई सारी 
इंद्रधनुष भी दिया दिखाई। 

बरसा पानी दिन भर आज 
ढलने लगी अब भीगी रात,
स्वागत दीप जले पेड़ों पर 
जुगनू राजा की आई बरात।