Showing posts with label हम दोनों का प्रेम. Show all posts
Showing posts with label हम दोनों का प्रेम. Show all posts

Saturday, February 8, 2020

हम दोनों का प्रेम

तुम्हारे और मेरे बीच
पचास साल से
प्रेम और विश्वास का
सम्बन्ध है। 

तुम बोलते हो तो
मैं उसे सुनती हूँ,
तुम्हारी आवाज की चुप्पी
से भी मैं समझ जाती हूँ। 

कभी-कभी भ्रमवस
पूछ भी लेती हूँ कि
क्या तुमने मुझे कुछ कहा ?
तुम सुन कर हौले से
मुस्करा देते हो। 

तुम्हारा चुप रह कर
मुस्कराना भी मुझे
बहुत कुछ कह जाता है। 

तुम्हारा संवादहीन होना भी
मेरे लिए एक अर्थ रखता है। 

वह है तुम्हारा प्रेम
हमारा प्रेम
हम दोनों का प्रेम।



( यह कविता "स्मृति मेघ" में प्रकाशित हो गई है। )