Showing posts with label चौकड़ी भरती. Show all posts
Showing posts with label चौकड़ी भरती. Show all posts

Friday, November 11, 2022

चौकड़ी भरती

चौकड़ी भरती 
चली आती तुम्हारी यादें 
कस्तूरी मृग की तरह। 

मार छलाँग 
गुम हो जाता चैन 
खरगोश की तरह। 

फुर्र हो जाती नींद 
चिड़ियों की तरह। 

यादों संग 
धड़कता दिल 
मेघों की तरह।  

शब्दों से परे 
मन में उमगते भाव 
सरिता की तरह। 

महक उठती 
प्यार भरी यादें 
खुशबू की तरह। 

उमड़ पड़ता 
निश्छल प्रेम 
लहरों की तरह। 

दिल में बसी  
प्यारी मुस्कराहट 
खुशबू की तरह। 

काश ! 
तुम ही चली आती 
चौकड़ी भरती
यादों की तरह।