Showing posts with label दो दिन का बस मेला है. Show all posts
Showing posts with label दो दिन का बस मेला है. Show all posts

Monday, July 6, 2020

दो दिन का बस मेला है


शिव शंभू आओ धरती पर
हे जग के विषपायी
एक वायरस ने दुनियाँ को
कर दिया धराशायी

सभी घरों में कैद हो गए
कैसी यह लाचारी है
कैसा महासंक्रमण आया 
कैसी यह महामारी है

रोज रोज गिरती है लाशें
कौन करे अब गिनती
यमराज से कह कर थक गए
नहीं सुनते वो विनती

एक मास्क में सिमट गई
साँसें सारे जीवन की
नहीं मिली है दवा आज तक
इस व्याधि के उपचार की

थम रहा जीवन पृथ्वी पर
छाई संध्या बेला है
जीवन तो लगता है जैसे
दो दिन का बस मेला है।


( यह कविता स्मृति मेघ में प्रकाशित हो गई है। )