Showing posts with label समय बदल रहा है. Show all posts
Showing posts with label समय बदल रहा है. Show all posts

Saturday, July 12, 2025

समय बदल रहा है


समय बदल रहा है--
अब लाल बत्ती पर
नहीं आता कोई बच्चा
शीशा पोंछने,
या कुछ सिक्कों के लिए
हाथ फैलाने।

समय बदल रहा है --
अब नहीं दिखती
कमज़ोर माँ
गोद में दूधमुँहा बच्चा लिए,
लाचार होकर
भीख माँगती।

समय बदल रहा है --
अब नहीं मिलता
काला-कलूटा
दुर्बल सा बच्चा,
दो रोटी के लिए
मिन्नतें करता।

समय बदल रहा है --
अब नहीं दिखता
कूड़े के ढेर पर बैठा
कचरा बीनता,
वह मासूम
भूख से तड़पता।