Showing posts with label हमें भी याद कर लेना. Show all posts
Showing posts with label हमें भी याद कर लेना. Show all posts

Thursday, May 17, 2018

हमें भी याद कर लेना

आँखों ही आँखों से,  इशारों की बात आए
घूँघट से झांक कर, हमें भी याद कर लेना।

ख़्वाबों में कभी,  हसीन चेहरा नजर आए
 थोड़ा मुस्कराकर,  हमें भी याद कर लेना।

बन संवर कर, कभी आईने के सामने जाओ
 खुद से शरमा कर,  हमें  भी याद कर लेना।

राहे सफर में, अगर चलते-चलते थक जाओ
 थोड़ी देर सुस्ता कर,  हमें भी याद कर लेना।

चाँद-सितारों की महफ़िल में, अगर कभी जाओ
थोड़ा  निचे  झांक कर,  हमें  भी  याद कर लेना।

चलो छोड़ो जाने दो, अब हम कभी नहीं रूठेंगे 
 तुम भी नजर अंदाज कर,  हमें  याद कर लेना।