Showing posts with label मैं तुम्हें मरने नहीं दूंगा. Show all posts
Showing posts with label मैं तुम्हें मरने नहीं दूंगा. Show all posts

Monday, June 25, 2018

मैं तुम्हें मरने नहीं दूंगा

तुम चिंता मत करो
मैं तुम्हें मरने नहीं दूंगा

मैं तुम्हारा दुनियाँ की
सबसे अच्छी अस्पताल में
इलाज कराऊंगा
लेकिन मरने नहीं दूंगा

मैं अपनी सांसों में से
कुछ सांसें तुम्हें दूंगा
अपने सपनों में से
कुछ सपने तुम्हें दूंगा
लेकिन मरने नहीं दूंगा

तुम घबराना मत
मैं तुम्हें कुछ नहीं होने दूंगा
जरुरत पड़ी तो मैं तुम्हें
यमराज से भी छिन लूंगा
लेकिन मरने नहीं दूंगा

मुझे यह भी पता है कि
मेरे ज़िंदा रहने के लिए
तुम्हारा ज़िंदा रहना
कितना जरूरी है मेरे लिए।




( यह कविता "स्मृति मेघ" में प्रकाशित हो गई है। )