Showing posts with label रोबोट. Show all posts
Showing posts with label रोबोट. Show all posts

Monday, February 11, 2019

रोबोट

मनुष्य ने किया है
एक नया आविष्कार
एक नया निर्माण
जिसका नाम है रोबोट
यह मनुष्य से बुध्दि या स्फूर्ति में
कहीं भी कम नहीं होगा
एक बटन दबा कर
मनुष्य अपना सारा काम
इससे ही करायेगा

आने वाले दिनों में
स्कूल - कॉलेज जाने की
जरुरत नहीं पड़ेगी
बच्चे घर बैठ पढाई करेंगे
न कक्षायें लगेगी न अध्यापक होगें
परीक्षाएं भी बच्चे घर बैठे
लेपटॉप पर ही दिया करेंगे

मनुष्य की अभिलाषा
कभी पूर्ण नहीं होगी
वो नित नए आविष्कार करता रहेगा
वह आलसी बन सुख ढूंढता रहेगा।


NO