Showing posts with label आस्था का केंद्र कुम्भ. Show all posts
Showing posts with label आस्था का केंद्र कुम्भ. Show all posts

Sunday, March 2, 2025

आस्था का केंद्र कुम्भ

महाकुम्भ के पावन पर्व को पहचानो 
त्रिवेणी  में नहाना  है ह्रदय  में ठानो 
मिलता सैकड़ों वर्षों में ऐसा अवसर  
कुम्भ को जीवन का सुअवसर जानो। 

कुम्भ के महात्म्य को समझना सीखो 
आगम - निरागम को समझना सीखो 
मिलता है नसीबों से  सुहाना अवसर 
संतो के दर्शनों का लाभ लेना सीखो।  

कुम्भ  हमारी संस्कृति की पहचान है 
यह गंगा,यमुना,सरस्वती का संगम है 
यह करोड़ों जनों केआस्था का केंद्र है 
कुम्भ भारत को ईश्वर का वरदान है। 

कुम्भ में स्नान करने जो भक्त जाते हैं  
एक डुबकी में सारे पाप कट जाते हैं 
शृद्धा भक्ति से पूजन करने वाले सदा
संतों के आशीर्वाद को प्राप्त करते हैं।