Showing posts with label असीम आनंद. Show all posts
Showing posts with label असीम आनंद. Show all posts

Friday, August 17, 2012

असीम आनंद






माँ की गोद में सोया
बच्चा टुकुर-टुकुर
माँ की तरफ
देख रहा है

माँ बच्चे के
मुख को देख-देख
मंद-मंद मुस्करा
रही है

माँ को देख
बच्चा भी हँसता है
एक फैनिल हँसी

बच्चे को
हँसता देख माँ के
चहरे पर भी आजाती है
एक प्यारी सी हँसी

बच्चे की आँख की चमक
माँ के चहरे की दमक
बता रही है दोनों ओर
असीम आनंद की अनुभूति।