Showing posts with label तुम्हारी यादों के संग सफर. Show all posts
Showing posts with label तुम्हारी यादों के संग सफर. Show all posts

Wednesday, January 13, 2021

तुम्हारी यादों के संग सफर

छुट्टियों के बाद 
मेरा कॉलेज में पढ़ने के लिए जाना 
तुम्हारी आँखों में बादलों का उमड़ना 
आज भी याद आता है। 

मेरे कॉलेज से लौटने पर 
दरवाजे पर आँखों का टकराना 
दिलों में प्यार का उमड़ना 
आज भी याद आता है। 

घर की छत पर 
लम्बे बालों को संवारना 
अप्रतिम सौन्दर्य कोबिखेरना   
आज भी याद आता है।  

हिमालय की वादियों में 
एक हाथ में तुम्हारा हाथ पकड़ना 
दूसरा बादलो के कंधे पर रख घूमना 
आज भी याद आता है। 

गीता भवन के घाट पर 
गंगा की लहरों संग खेलना 
नाव में बैठ पानी को उछालना  
आज भी याद आता है। 

सागर के किनारे 
नंगे पांव लहरों के संग दौड़ना 
ढेर सारी सीपियाँ चुन कर लाना 
आज भी याद आता है। 

पार्क में घूमते हुए 
हलके से उंगलियों को दबाना 
मेरा अल्हड़ आँखों में झांकना 
आज भी याद आता है। 





  ( यह कविता "स्मृति मेघ" में प्रकाशित हो गई है। )