Showing posts with label अग्नि का रहना शुभ होता है. Show all posts
Showing posts with label अग्नि का रहना शुभ होता है. Show all posts

Friday, September 7, 2018

अग्नि का रहना शुभ होता है

माँ रोज रात को
चूल्हे में अंगारों को 
दबा कर रखती थी 
ताकि अगली सुबह 
वो उनसे चूल्हा जला सके 

माँ मुँह अँधेरे उठ कर 
राख के ढेर में छुपी
चिनगी को तलाशती 
छोटी-छोटी लकड़ियां 
उसके ऊपर रखती और 
थोड़ी ही देर में धुऐं की 
पताका फहरा देती 

माँ कहा करती 
घर के चूल्हे में अग्नि 
रहनी चाहिए 
अग्नि का रहना शुभ होता है।