Showing posts with label भरोसा नहीं करके. Show all posts
Showing posts with label भरोसा नहीं करके. Show all posts

Wednesday, February 6, 2019

भरोसा नहीं करके

हजारों नियामतों के संग
प्रभु का दिया
सब कुछ है मेरे पास

पैनी दृष्टि सम्पन्न आँखें
ताकतवर हाथ
क्षमतावान पांव
तेज दिमाग
सभी गुणों से भरी
हाथ की लकीरें

सब कुछ करने की
सामर्थ्य रखते हुए भी
मैं अपने आप को
कमजोर कर लेता हूँ
केवल अपने आप पर
भरोसा नहीं करके।