अँखियां ढूंढें
तुमको चहुँ ओर
सजनी आओ।
तुम्हें पुकारा
आवाज लौट आईतुम न आई।
तुम्हें बुलाने
कहाँ भेजु सन्देश
बताओ मुझे।सर्द ठंडी रातों में
आ जाओ अब।
ढूंढ रही है
मेरी कविता तुम्हें
कहाँ हो तुम।
ठहर गई
मेरी जिंदगी आज
तेरे जाने से।
तुम्हें खो कर
अपना सुख चैन
खो बैठा हूँ मैं।
########