Showing posts with label मेरा नाम बदल देना. Show all posts
Showing posts with label मेरा नाम बदल देना. Show all posts

Thursday, January 10, 2019

मेरा नाम बदल देना

वो हर बात पर
मुझे यही कहता-
मेरी बात झूठ निकले तो 
मेरा नाम बदल देना 

मैंने भी आज कह दिया-
तुम्हारी बात सच निकली तो 
मैं अपना नाम बदल कर 
तुम्हारा नाम रख लूंगा

उसके बाद उसने
मुझे कभी नहीं कहा कि 
मेरा नाम बदल देना।