Showing posts with label पहचान. Show all posts
Showing posts with label पहचान. Show all posts

Monday, July 29, 2024

पहचान

गांव में था 
पहचान थी 
सदा नाम से 
जाना जाता मैं 

गांव से निकला 
बह गया धारा में 
धारा से नदी 
नदी से समद्र 
समा गया मैं 

अफ़सोस 
अब महानगर में हूँ 
यहाँ होकर भी 
नहीं हूँ मैं 

अब नाम से नहीं 
मकान नम्बर से 
जाना जाता हूँ मैं 

वापिस 
कैसे जाऊँ वहाँ 
जहॉं पैदा हुआ मैं।