Showing posts with label पिट्सबर्ग. Show all posts
Showing posts with label पिट्सबर्ग. Show all posts

Tuesday, August 21, 2012

पिट्सबर्ग





पहाड़ों में बसा सुन्दर शहर
तीन नदियों का संगम स्थल
हरे भरे खेत, गोल्फ के मैदान
एवर ग्रीन सिटी - पिट्सबर्ग 

जंगलो में ट्रेकिंग, बाइकिंग ,कैम्पिंग
नदियों में बोटिंग, राफ्टिंग, रोविंग   
केसीनो,बैले थियेटर,कॉफ़ी हाउस
सिटी ऑफ़ इंटरटेनमेंट - पिट्सबर्ग 

सड़कों पर दौड़ती रंगीन गाड़ियाँ
पुटपाथों पर दौड़ते लड़के-लड़कियां
सर्राटे से भागती हुई साईकलें 
रनिंग सिटी - पिट्सबर्ग 

घरों के सामने सुन्दर बगीचे
रंग -बिरंगे खुशबू वाले फूल
चेरी, ऐपरिकोट,स्ट्राबेरी के पेड़
सिटी ऑफ़ फ्लोवर्स- पिट्सबर्ग 

हस्ट-पुष्ट और स्वस्थ नागरिक
चहरों  पर हँसी और मुस्कराहट
परिश्रमी, दयालु  और परोपकारी   
ऐनरजेटिक  सिटी - पिट्सबर्ग    

फुटबाल, होकी, टेनिस के खिलाड़ी  
बेसबाल और गोल्फ के शोकीन
पाईरेट्स-स्टीलर्स-पेंगुइन के मुकाबले
सिटी ऑफ़ चेम्पियनस - पिट्सबर्ग

मेडीसिन और ट्रांसप्लांट सर्जरी में
विश्व में विख्यात यु. पी. ऍम. सी.
टेकनोलोजी में अग्रणी सी. ऍम. यु.
आठ युनिवर्सिटीज का शहर - पिट्सबर्ग

पहाड़ों पर अनेक किस्म के पेड़  
फूलों से लदी रंग बिरंगी झाड़ियाँ
फाल में नंदन कानन का सौन्दर्य
अमेरिका का मिनी स्वर्ग - पिट्सबर्ग

आकाश में चांदनी बिखेरता चाँद 
तारों से झिलमिलाती सुनहरी रातें
चारो ओर चमचमाते हुए जुगनू
प्राइड ऑफ अमेरिका  - पिट्सबर्ग ।



  [ यह कविता "एक नया सफर" में प्रकाशित हो गई है। ]