Showing posts with label तो भी क्या दिया ?. Show all posts
Showing posts with label तो भी क्या दिया ?. Show all posts

Thursday, March 31, 2022

तो भी क्या दिया ?

अगर तुमको 
मेरे पास बैठना है
तो अभी आकर बैठो,
मरने के बाद 
अर्थी पास आकर बैठे
तो भी क्या बैठे ?

अगर तुमको 
कोई  उपहार देना है 
तो अभी लाकर दो,  
मरने के बाद 
अर्थी पर फूल चढ़ाये 
तो भी क्या चढ़ाये ?

अगर तुमको 
जीवन में साथ चलना है 
तो अभी साथ चलो, 
मरने के बाद 
अर्थी के साथ चले 
तो भी क्या चले  ?

अगर तुमको 
जीवन में आदर देना है
तो अभी हाथ बढ़ाओ, 
मरने के बाद 
अर्थी को कन्धा दिया 
तो भी क्या दिया  ?