Showing posts with label शब्दों का प्रयोग. Show all posts
Showing posts with label शब्दों का प्रयोग. Show all posts

Saturday, March 8, 2025

शब्दों का प्रयोग

शब्दों से मत गिराओ पत्थर 
शब्दों से मत चलाओ नस्तर 
शब्दों से मत चुभाओ खंजर
शब्दों से मत निकालो जहर । 

शब्दों में भरो प्यार का गुंजन 
शब्दों में लाओ मृदु मुस्कान 
शब्दों से बहाओ सुख सुमन 
शब्दों से करदो दुःख समन। 

शब्दों से गावों गीत उजास 
शब्दों में लावो प्रीत हुलास 
शब्दों से झरे सदा मधुमास
शब्दों में बहे सदा परिहास।  

शब्द लगे सदा ही रसमय 
शब्द बने सदा ही सुखमय
शब्द निकले सदा मधुमय
शब्द झरे सदा ही प्रेममय।