Showing posts with label शहर. Show all posts
Showing posts with label शहर. Show all posts

Friday, September 3, 2021

शहर

खेत बिक रहें है इमारते बन रही हैं यहाँ 
अँधी रफ़्तार से भागता जा रहा है शहर। 

चकाचौंध भरी जिन्दगी लुभाती है यहाँ 
युवाओं को सब्जबाग़ दिखाता है शहर। 

इन्शान-इन्शान को नहीं पहचानता यहाँ 
स्वार्थ के जाल में फंसा चलता  है शहर। 

बसों ट्रामों में लटक लोग चलते हैं यहाँ 
जिन्दी  लाशों  को ढोता रहता है शहर। 

पड़ोसी-पड़ोसी को नहीं पहचानता यहाँ 
बंद  दरवाजों  के पिछे  बसता है शहर।

लाखों की भीड़ में अकेला आदमी यहाँ
नम्बरों के सहारे ही पहचानता है शहर। 

बेरोजगारों को भी नौकरी मिलती यहाँ 
गाँवों  पर यह अहसान करता है शहर।