Showing posts with label आपसी शौहार्द और भाईचारा. Show all posts
Showing posts with label आपसी शौहार्द और भाईचारा. Show all posts

Monday, June 13, 2022

आपसी शौहार्द और भाईचारा

नूपुर शर्मा ने 
पैगम्बर के बारे में  
कुरान में लिखी 
बात क्या कह दी 
भड़क उठे शोले 
चमचमाने लगी तलवारें 
रास्ते हो गए जाम 
फेंके जाने लगे पत्थर
जलने लगी गाड़ियां 
केंसिल हो गई ट्रेनें 
बंद हो गए हाइवे। 

दंगों की चपेट में आये 
राहगीर और आमजन
एम्बुलेंस में लेटे बीमार 
घायल हुए पुलिस कर्मी 
देश की जली सम्पति। 

उठने लगा शोर 
नूपुर शर्मा को 
पार्टी प्रवक्ता से हटाओ 
उसे पार्टी से निकालो 
उसे गिरफ्तार करो
उसका गला काट दो 
उसकी जीभ काट दो 
उसे फांसी की सजा दो। 

चारों ओर से 
मिलने लगी धमकियाँ 
देखते ही देखते 
खत्म हो गया आपसी 
शौहार्द और भाईचारा।