Showing posts with label रिश्ते यूँ ही बन जाते है. Show all posts
Showing posts with label रिश्ते यूँ ही बन जाते है. Show all posts

Thursday, March 13, 2014

रिश्ते यूँ ही बन जाते है

जिंदगी के राहे-सफर में 
रिश्ते यूँ ही बन जाते हैं 

अजनबी भी कभी-कभी 
अपने बन जाते है 

फ्रांसिस स्टुवर्ड ने इस को 
सच कर दिखाया 

अमेरका में सुशीला से 
बहन का रिश्ता बनाया 

पंडित नेहरु ने
फ्रांसिस की दादी को दिया था 
एक अनुपम उपहार#

दादी ने वर्षो संजोकर रखा 
फिर दिया फ्रांसिस को 
वो उपहार


फ्रांसिस उसको 
भारत ले कर आई 
अपनी मुँह बोली बहन के 
हाथों में थमाई 

परिवार का हर सदस्य 
इस उपहार को पाकर 

गर्व  करेगा 

पंडित नेहरू ने 
अमेरिका में दिया था 
कह कर याद करेगा। 


*******************

* फ्रांसिस स्टुवर्ड (अमेरिका) की रहने वाली है और सुशीला की मुँह बोली बहन बन चुकी है। 
# हाथी दाँत पर नक्काशी कर के बनाई हुई गणेश की आकृति की गले की माला।