Showing posts with label जितना दिया है उतना ही तो मिलेगा. Show all posts
Showing posts with label जितना दिया है उतना ही तो मिलेगा. Show all posts

Monday, April 16, 2018

जितना दिया है उतना ही तो मिलेगा

आज बेटे की
शादी की सालगिरह है
बेटे ने बाप के पास आकर
प्रणाम करने की
जरुरत नहीं समझी
बहु ने भी रास्ते चलते
प्रणाम कर अपना
फर्ज निभा लिया है

शाम को होटल में
डिनर और केक काटाने का
प्रोग्राम बना
बेटे ने अपने दोस्त और
उसकी बहु को बुलाया
मुंबई से आई विजि को भी
आमंत्रित किया

लेकिन नहीं कहाँ
बेटे ने बाप को कि
आज चलना होटल में
सभी साथ खाना खाएंगे
और केक काटेंगे

बाप अकेला घर पर था
सोच रहा था कि क्या कल
इसके बेटे भी इसके साथ
यही व्यवहार करेंगे ?
क्या उसे भी इतना ही दर्द होगा
जितना आज मुझे हो रहा है ?

लेकिन दूसरे ही क्षण
बाप ने माथे को झटक दिया
नहीं नहीं उन्हें इतना दर्द नहीं होगा
क्योंकि उन्होंने जितना दिया है
उतना ही तो मिलेगा।