Showing posts with label चौथ का चाँद. Show all posts
Showing posts with label चौथ का चाँद. Show all posts

Wednesday, January 9, 2013

चौथ का चाँद


पत्नियाँ आज चौथ का
व्रत रखेगी

आकाश में आज
चौथ का चाँद निकलेगा,
जमीन का चाँद
आसमान के चाँद को देखेगा।

पतियों के लिए
मंगल कामना करेगी,
चाँद को देख कर
व्रत का समापन करेगी।

चाँद निकलने में 
ज्यादा ही देर कर रहा है,
वो सजने-सँवरने
में ही लग रहा है।

उसे पता है धरती पर 
उसका इन्तजार हो रहा है,
इसीलिए आज वो कुछ 
ज्यादा ही अकड़ रहा है।

लेकिन आज उसकी
सारी अकड़ निकल जायेगी,
जब देखेगा मेरे चाँद को
दांतों तले अंगुली दब जायेगी।


14 अक्टूम्बर ,2011
पिट्टस बर्ग (अमेरिका)