Showing posts with label उन्मन आँखेंभर आई. Show all posts
Showing posts with label उन्मन आँखेंभर आई. Show all posts

Monday, March 6, 2023

उन्मन आँखें भर आई

फागुन आया मीत न आई  
बसन्त रह गया  सपनों में,
तस्वीर उसकी टँगी हुई है   
यादों की चार सलाखों में। 

बिन सजनी  जिया न लागे 
फाग का रंग न चढ़े मन में,   
तन की पीड़ा और बढ़ गई 
इस मौसम  की पुरवाई में।

कौन  मलेगा  रंग गालों पर 
कौन  भरेगा  अब  बाँहों में  
हंसी - ठिठोली  रीती  सारी 
बैरंग  हुवा  मन  फागुन  में। 

हमजोली  की चंचल  नजरें 
अब नहीं टकरेगी होली  में, 
रंग गुलाल उड़ेगा चहुँ दिसि 
पर  मजा  न होगा  होली में।