Showing posts with label वो पीता है. Show all posts
Showing posts with label वो पीता है. Show all posts

Friday, August 17, 2012

वो पीता है, मैं नहीं








मैंने भानु प्रताप से कहा -
इतनी मत पिया कर
ये मौत की सहेली है
इससे दूर रहा कर

वह बोला -
मै कहाँ ज्यादा पीता हूँ
मैं तो सिर्फ एक पेग लेता हूँ
और दिन भर मस्त रहता हूँ

मैंने आश्चर्य से पूछा -
फिर क्यों रोज एक बोतल
खरीद कर लाते हो ?

वह एक दार्शनिक
अंदाज में बोला -
मैं तुमको समझाता हूँ
असली माजरा बताता हूँ

मैं एक पेग पीने के बाद
"मैं " मैं नहीं रहता
मैं "वो" बन जाता हूँ

अब मैं नहीं पीता
वो पीता है और
मैं उसे पिलाता हूँ

आखिर पिलाते-पिलाते 
बोतल खाली हो जाती है 
और मैं भी लुढ़क जाता हूँ।  



( यह कविता स्मृति मेघ में प्रकाशित हो गई है। )