प्यार भरो बच्चों के दिल में
सावन बन बरसेगें वो
सावन बन बरसेगें वो
पढ़ा लिखा विद्वान बनाओ
रोशन नाम करेंगे वो
मीठी वाणी इनसे बोलो
हँस-हँस बात करेंगे वो
गीत भरो तन-मन में इनके
चहक-चहक गाएंगे वो
सच्चे सुख की राह दिखाओ
धरती स्वर्ग बनाएंगे वो
प्यार से इनको गले लगाओ
रोशन नाम करेंगे वो
मीठी वाणी इनसे बोलो
हँस-हँस बात करेंगे वो
दिल में इनके दीप जलाओं
रोशन राह करेंगे वो
रोशन राह करेंगे वो
गीत भरो तन-मन में इनके
चहक-चहक गाएंगे वो
सच्चे सुख की राह दिखाओ
धरती स्वर्ग बनाएंगे वो
प्यार से इनको गले लगाओ
नेह सुधा बरसाएंगे वो
नन्द यशोदा बन कर पालो
बन कर कृष्ण दिखाएंगे वो।
नन्द यशोदा बन कर पालो
बन कर कृष्ण दिखाएंगे वो।
[ यह कविता "एक नया सफर " में प्रकाशित हो गई है। ]