अगर आगे बढ़ना है
तो नया कुछ करने से
डर कैसा ?
जीवन में जीत-हार
तो सदा मिलती रही है
जीत जहां सफलता है
हार वहाँ सीख है।
हिम्मत के साथ
नई शुरूआत करो
जीवन तो खेल ही
खतरों का है।
क्या खतरों के डर से
लड़ना छोड़ दोगे
क्या मौत के डर से
जीना छोड़ दोगे ?
सदा सकारात्मक सोच
के साथ आगे बढ़ो
सफलता कदम चूमेगी
मन में यह विश्वास रखो।