जमीन को खाली कराने
सरकारी फरमान निकला
पुलिस बल साथ लेकर
अस डी एम खुद निकला
भीड़ चिल्लाती रही
बुलडोज़र घरों को रौंदता
आगे बढ़ता रहा
औरतें छाती पीटती रही
शासन बस्ती उजाड़ता रहा
माँ-बेटी दौड़ी अन्दर
बंद कर लिया दरवाजा
बचाने अपना घर
बाहर किसी ने लगादी आग
धूं-धूं कर जलने लगा घर
लपटे ऊँची उठने लगी
माँ-बेटी जलती रही अन्दर
आकाश सारा हो गया लाल
आर्तनाद सुनाई देता रहा बाहर
भीड़ अपनी आवाज से
आकाश पाताल एक करती रही
सरकार के कानों जूं तक नहीं रेंगी
जमीन खाली कराने बस्तियाँ जलती रही।