Showing posts with label पूजा राणा. Show all posts
Showing posts with label पूजा राणा. Show all posts

Tuesday, January 22, 2013

पूजा राणा




केवल नाम ही नहीं है
 तुम्हारा पूजा
जग में कोई भी नहीं है
तुम जैसा दूजा

तुम चमको जहाँ में
इस तरह कि 
 तुम्हारा नाम पूजा जाए 
हर जगह

तुम खिलो पूनम के
सपनों की तरह
खुशबुओं में नहाओ
फूलों की तरह

कल्पना चावला बन
आसमान में ऊड़ो
झाँसी की रानी बन
हुंकार भरो

मदर टेरेसा बन
समाज सेवा करो
दुर्गा बन इतिहास में
नाम अमर करो

फैले तुम्हारा यश
नील गगन सा
 कीर्ति का विस्तार हो 
ब्रह्मांड सा।



[ यह कविता  "एक नया सफर " में प्रकाशित हो गई है। ]