Showing posts with label गणतंत्र दिवस. Show all posts
Showing posts with label गणतंत्र दिवस. Show all posts

Wednesday, August 29, 2012

गणतंत्र दिवस

छब्बीस जनवरी आई 
खुशियों संग यादें लाई
गांव-शहर में गूँजें गान 
मेरा भारत देश महान

नया जोश, नयी उम्मीदे
लेकर प्रति वर्ष आये 
ऐसा पावन रास्ट्र पर्व है 
सबका मन हरसाये

आओ जन -गण-मन गाये
सत्यमेव दोहराये
वीर शहीदों के नारों से
आसमान गुंजायें

अमीर-गरीब का भेद मिटायें
जात-पांत को दूर भगायें
हर हाथ को काम मिले
ऐसा अपना देश बनाये।

मिल कर सभी करे प्रयास
दुनिया में हो इसका नाम
विश्व गुरु हम फिर कहलाये
दुनिया फिर से करे सम्मान।

    ######