Showing posts with label तुम्हारा इन्तजार. Show all posts
Showing posts with label तुम्हारा इन्तजार. Show all posts

Monday, March 6, 2017

तुम्हारा इन्तजार

आज भी दर्पण पर
 लगी बिंदी करती है
तुम्हारा इन्तजार
जहां बैठती तुम सजने-संवरने को 

आज भी पार्क की
[पगडण्डी करती है
तुम्हारा इन्तजार 
जहाँ जाती तुम घूमने को

आज भी छत पर बैठे
पक्षी करते हैं
तुम्हारा इन्तजार 
दाना-पानी चुगने को 

आज भी शाम ढले
तुलसी का बिरवा करता है
तुम्हारा इन्तजार
दीया-बाती जलाने को

आज भी दरवाजे पर 
रंभाती है धोळी गाय
 तुम्हारे हाथों से 
 गुड़-रोटी खाने को




( यह कविता "स्मृति मेघ" में प्रकाशित हो गई है। )