Showing posts with label आया देख बसंत को. Show all posts
Showing posts with label आया देख बसंत को. Show all posts

Saturday, June 28, 2014

आया देख बसंत को

मौसम ने
जाती हुयी सर्दी के हाथों 
केशरिया फूलों से लिख भेजा
निमंत्रण पत्र बसंत को

गुनगुनी धूप ने भी
चुपके से पढ़ लिया खत
उतर आई धरती पर 
आया देख बसंत को 

कोयल बागों में कूक उठी
महुए की डाली मचल उठी 
बासंती बयार बहने लगी 

आया देख बसंत को 

टेसू के फूल खिल उठे 
आमों में बौर मचल उठे 
सहस उमंग फूल उठी 
आया देख बसंत को 

खेतों में सरसों गमक उठी 
पेड़ों पर कोंपलें खिल उठी 
मनुहारों का मन मचल उठा
आया देख बसंत को 

प्यार का मृदंग बजने लगा 
सजनी से मीत मिलने लगा 
शामें सुहानी होने लगी
आया देख बसंत को। 


( यह कविता "स्मृति मेघ" में प्रकाशित हो गई है। )