Showing posts with label मणिकर्णिका घाट. Show all posts
Showing posts with label मणिकर्णिका घाट. Show all posts

Tuesday, December 24, 2019

मणिकर्णिका घाट

मेरे जीवन के नक़्शे से
ताजमहल निकल गया
ताजमहल ही क्यों
अजंता और ऐलौरा
भी तो कट गया
बचा है केवल
पवित्र गंगा किनारे
मणिकर्णिका घाट
जिसमें एक का तर्पण
हो चुका है
और एक का होना बाकी है।