Showing posts with label मीठी स्मृतियाँ. Show all posts
Showing posts with label मीठी स्मृतियाँ. Show all posts

Tuesday, December 30, 2014

मीठी स्मृतियाँ

एक धरोहर के रूप में
अंतहीन यादें हैं तुम्हारी
मेरे पास  

तुम्हारे जाने के बाद भी 
वो छाई हुई है
मेरे अंतश मन के पास 

समुद्र के किनारे सीपियां चुनना 
गंगा के घाट पर दीपक तैराना 

झाड़ियों से मीठे बैर तोड़ना
खेतो में मोर का नाच देखना

घूँघट की आड़ में
तिरछी नज़रों से झाँकना

होली पर रंग लगाना
दीवाली में दीपक जलाना

गर्मी की रातों में छत पर सोना
दबे पांव आकर आँखें बंद करना

  न जाने कितनी यादें हैं 
कहाँ से शुरु करुं 
और कहाँ अंत करुं

रिमझिम फुहारों सी है
तुम्हारी यादें
जब भी मुझे छूती है
जेठ की गर्मी में भी
   सावन सा सुख देती है।





  [ यह कविता 'कुछ अनकही ***"में प्रकाशित हो गई है ]