Showing posts with label पिट्टसबर्ग की नर्स - रोज़. Show all posts
Showing posts with label पिट्टसबर्ग की नर्स - रोज़. Show all posts

Monday, August 13, 2012

प्रेसबी की नर्स "रोज "

प्रेसबी की नर्स  "रोज "
मनीष से  बाते कर रही थी
बगल मे खड़ा डॉक्टर
काफ़ी देर से  सुन रहा था

उसने रोज से पूछा -
क्या तुम इसे जानती हो ?
रोज तपाक से बोली -हाँ
यह मेरा छोटा भाई है

मै थोड़ी ज्यादा गौरी हुँ
ये थोड़ा कम गौरा है
लेकिन मै भी अब
इसकी तरह होने लग गयी हूँ

थोड़े दिनो मे
हम दोनो  का रंग
एक जैसा हो जाएगा
फिर तुम नही पूछोगे

और उसी के साथ "रोज"का
चिर परिचित हँसी का
एक जोरदार ठहाका
डॉक्टर झेंप कर हँसने लगा।